दोस्तों मोटापा विश्वव्यापी समस्या होती जा रही है। इस मोटापे ने जहां आमजन की कार्यक्षमता और जीवन कम कर दिया है वहीं अस्पतालों और डॉक्टरों की चांदी कर दी है। आप भी अगर मोटापे से परेशान हैं तो आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक घरेलु नुस्खा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो की पूरी तरह हर्बल है और मोटापा तेजी से कम करता है। आप इसका सेवन रात को सोने से पहले करें और मोटापे को घटता हुआ देखें।
नुस्खा बनाने के लिए सामग्री
आपको यह नुस्खा बनाने के लिए चाहिए 50 ग्राम हरड़ 50 ग्राम जीरा 50 ग्राम सौंफ और इसके अलावा 50 ग्राम अजवाइन की जरूरत होगी।
अब क्या करें
सौंफ जीरा और हरड़ ये तीनों बड़ी आसानी से बाजार में मिल जाते हैं और काफी सस्ते भी हैं। ये तीनों अतिरिक्त चर्बी को गलाते हैं। इनके अलावा अजवाइन खाने को पचाने में सहायक होती है।
सबसे पहले हल्की आंच पर जीरा हरड सौंफ तीनों को किसी बर्तन में हल्का सेंक लें। इन्हें अधिक नहीं भूनना है। तीनों को अलग अलग भून सकते हैं। एक साथ भी बस हल्का भूनना है जलाना नहीं है। अब इन्हें और जवाइन को एक साथ मिक्सी में डालकर इनका पाउडर बना लें। अजवाइन को सेकने की जरूरत नहीं है।
इस तरह करें सेवन
रात को जब आप खाना खा चुके हों तो सोने से पहले से एक छोटा चम्मच यह चूर्ण सादा पानी से ले लें। इसके बाद कम से कम छह घंटे तक पानी नहीं पिएं। इसे कम से कम तीन महीने तक लें। जल्दी असर के लिए दिन में दो वक्त लें। सुबह भी खाना खाने के बाद ले सकते हैं। लेकिन रात को तो लेना ही है।
तीन फायदे
पहली बात तो यह हर्बल है इसके कोई साइडइफेक्ट नहीं हैं। दूसरी बात यह पेट साफ करता है और पेट शरीर में फुर्ती लाता है। सबसे जरूरी बात इससे चर्बी गलती है और मोटापा कम होता है।